भूलेख से अपना खसरा नंबर कैसे निकाले? ज़मीन का खसरा नंबर क्या होता है?

भूलेख से अपना खसरा नंबर »यहाँ हम जानेंगे कि घर बैठे ऑनलाइन apna khata khasra number कैसे निकाले ? अगर आपकी कोई जमीन है और उसका खाता एवं खसरा नंबर आपको नहीं मालूम तब परेशान होने की जरुरत बिल्कुल नहीं है। अब इसके लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गयी है। इससे आप अपने जमीन का अपना खाता खसरा नंबर बहुत आसानी से पता कर सकते है। पहले जब हमें इस नंबर की जरुरत पड़ती थी तब सरकारी कार्यालय में जाकर आवेदन देते थे। तब जाकर हमें ये मिल पाता था। लेकिन अब ये सबके लिए फ्री एवं ऑनलाइन उपलब्ध हो चुका है। आप किसी भी सीएससी केंद्र पर जाकर अपना खसरा नंबर निकलवा सकते हैं या अगर मोबाइल के बारे में अच्छी जानकारी रखते हैं तो अपने मोबाइल से भी खाता नंबर चेक कर सकते हैं.

अपना खसरा नंबर ऑनलाइन कैसे चेक करें

कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि सर्वे/खाता नम्बर और खसरा नम्बर क्या होता है और इसे आसानी के साथ कैसे निकाला जाता है। इन जानकारियों को पाने के लिए पहले तहसीलों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन डिजिटल इंडिया के तहत कई जानकारियों को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिसमें भूमि से जुडी जानकारी भी शामिल है। यानी आप आसानी के साथ अपनी या किसी अन्य की ज़मीन से जुड़ी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं सर्वे/खाता नम्बर (Survey/Khata Number) और खसरा नम्बर (Khasra Number) क्या हैं और आसानी के साथ इन्हें भूलेख एप (Bhulekh App) और भूलेख वेबसाइट (Bhulekh Web site) से कैसे देख सकते हैं।

Survey Khata or Khasra Number Kya Hota Hai
सर्वे/खाता नम्बर और खसरा नम्बर क्या होता है

Khasra Number: हमारे देश भारत में कृषि से सम्बंधित जमीन का एक क़ानूनी रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट होता है। सरकार ने ज़मीन के हर टुकड़े को एक ख़ास नम्बर दिया है, जिससे ज़मीन के क्षेत्रफल, उसपर उगाई जाने वाली फसल की जानकारी को जोड़ा जाता है। इस नम्बर को ही खसरा नंबर कहा जाता है। इससे सरकार के पास जानकारी रहती है कि किस व्यक्ति के नाम कितनी ज़मीन है। यदि गाँव में एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा ज़मीन के टुकड़े हैं तो हर ज़मीन के खसरा नंबर की संख्या अलग-अलग होगी। अगर कोई एक ज़मीन को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर उसे बेचता है तो सभी ज़मीन के टुकड़ों का खसरा नंबर भी अलग-अलग होगा।

Survey/ Khata Number: सर्वे/खाता नम्बर जिसे खतौनी और खेवट नम्बर (Khewat Number) भी कहा जाता है। इस नंबर से ज़मीन के मालिक की जानकारी को जोड़ा जाता है। यदि किसी व्यक्ति के नाम पर एक से ज्यादा ज़मीन के टुकड़े हैं तो सभी का सर्वे/खाता नम्बर एक ही होगा। इसे सरकार को यह जानकारी मिलती है की एक व्यक्ति के पास कहाँ-कहाँ पर कितनी ज़मीन है। जब ज़मीन का मालिक बदल जाता है तो खाता नम्बर भी बदल जाता है।

ऑनलाइन अपना खाता खसरा नंबर देखने की प्रक्रिया

सभी राज्यों के राजस्व विभाग ने खाता खसरा नंबर चेक करने के लिए अलग अलग वेब पोर्टल उपलब्ध कराया है। जैसे – राजस्थान राज्य के लिए apnakhata.up.nic.in बिहार राज्य के लिए lrc.bih.nic.in इसी तरह अन्य सभी राज्यों का वेब पोर्टल अलग अलग है। चलिए सबसे पहले आपको समझाने के लिए एक राज्य बिहार में अपना खाता खसरा नंबर कैसे चेक करें इसके बारे में बताते है। फिर अन्य राज्यों का कैसे देखना है उसे भी बताएँगे।

खसरा खतौनी में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले हमें भूअभिलेख की वेबसाइट ओपन करना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में bhuiyan.cg.nic.in टाइप करके सर्च करें.

स्टेप-2 Get B1/P।। विकल्प सेलेक्ट करें

खसरा खतौनी देखने की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर खेत से सम्बंधित जानकारी चेक करने का अलग – अलग विकल्प दिखाई देगा। हमें खसरा खतौनी में अपना नाम देखना है, इसलिए यहाँ Civil Services में Get B1/P।। विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

स्टेप-3 अपना जिला, तहसील एवं ग्राम चुनें


स्क्रीन पर अब एक सर्च बॉक्स खुलेगा। यहाँ सबसे पहले अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें। फिर अपने रा.नि. ग्राम और पटवारी हल्का नंबर को भी सेलेक्ट कीजिये। जैसे यहाँ स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

स्टेप-4 जमीन का खसरा क्रमांक दर्ज करें

अब खसरा खतौनी में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले विकल्प में खसरा वार विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर अपने जमीन का खसरा क्रमांक दर्ज करें जिसमें अपना नाम चेक करना चाहते है। खसरा नंबर एंटर करने के बाद देखें बटन को सेलेक्ट करें।

स्टेप-5 खसरा खतौनी में अपना नाम देखें

जमीन का खसरा नंबर सेलेक्ट करने के बाद खसरा खतौनी से सम्बंधित जानकारी खुल जाएगी। यहाँ रिपोर्ट सेक्शन में डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी और डिजिटल हस्ताक्षरित खसरा का विकल्प दिखाई देगा। इसके सामने खसरा खतौनी की डॉक्यूमेंट आई डी को सेलेक्ट करके खसरा खतौनी अपना नाम देख सकते है।

स्टेप-6 नाम से खसरा खतौनी में नाम चेक करें


खसरा नंबर के द्वारा आप खसरा खतौनी में नाम चेक कर सकते है। लेकिन इसके अलावा आप अपने नाम से भी खसरा खतौनी रिकॉर्ड देख सकेंगे। इसके लिए नाम वार विकल्प को चुनें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपना नाम टाइप करके देखें बटन को चुनें। फिर लिस्ट में से अपना नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद रिपोर्ट सेक्शन में जाकर खसरा खतौनी में अपना नाम देख सकते है।

भूलेख एप्प से खसरा खतोनी कैसे चेक करें?

भूलेख एप (Bhulekh App) के माध्यम से आप आसानी से अपनी ज़मीन का खसरा नंबर और और अपना सर्वे/खाता नम्बर या खेवट नंबर निकाल सकते हैं। आपको बस अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से भूलेख एप (Bhulekh App) डाउनलोड करना होगा और नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर आप आसानी से अपनी ज़मीन से सम्बंधित जानकारी निकाल सकते हैं। आपकी ज़मीन किसी भी राज्य में हो आप इस एप के माध्यम से हर जानकारी को घर बोथे ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख क्या हैं?

यूपी भूमि रिकॉर्ड डेटाबेस – Upbhulekh में भूमि के स्वामित्व विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण दर्ज है, जो निम्नलिखित है-

  1. खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  2. खातेधारक का नाम
  3. खातेधारकों की संख्या
  4. भूमि का आकार
  5. संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  6. खाली संपत्ति आदि।

Bhulekh App Download

यूपी भूलेख Khasra & Khatoni नक्शा कैसे देखें?

upbhulekh पोर्टल पर खसरा खतौनी यूपी विवरण की जांच करने के लिए इन चरणों का पालन करें-

  1. सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल – bhulekh up nic in up पर विजिट करें।
  2. अब होमपेज भूलेख खतौनी / खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें पर क्लिक करें।
  3. अब आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैप्चा को सबमिट करें।
  4. अब आपको भूमि रिकॉर्ड की जांच के लिए जिला, तहसील और गांव का चयन करने के लिए कहा जाएगा।
भूलेख खतौनी

भूलेख खतौनी

  1. अब आप खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम दर्ज करके अपनी खोज को आगे बढ़ा सकते हैं।
UP Bhulekh Khasra Khatauni

Bhulekh UP Khasra Khatauni

  1. इस खाता संख्या के विवरण की जांच करने के लिए, संख्या का चयन करें और विकल्प ‘उद्धरण देखें‘ (खाता विवरण देखें) पर क्लिक करें।
UP Bhulekh Khasra Khatoni Verification

UP Bhulekh Khasra Khatoni Verification

इस तरह से आप upbhulekh पोर्टल पर भूलेख खसरा खतौनी देख सकते हैं।

UP Land Record Check कैसे करें?

UP Bhulekh पोर्टल पर UP Land Record Check करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा-

  1. सबसेपहले upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें।
  2. अब जनपद, तहसील और ग्राम का नाम चुनें।
  3. अब खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प पर क्लिक करें।
  4. जमीन मालिक का नाम टाइप करें।
  5. इसके बाद उस व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन है देखें।

 

इस तरह से आप UP Bhulekh पोर्टल पर जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।

ऐसे निकाले भूलेख एप से जानकारी

-इस एप को खेलने के बाद सभी राज्यों की सूची आपके सामने आ जाएगी, आपकी ज़मीन जिस भी राज्य में है उसका चयन करें।

-इसके बाद आपको जनपद और तहसील का चयन करना है। तहसील का चयन करते ही उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम की सूची आपके सामने आ जाएगी। आपकी ज़मीन जिस भी ग्राम में है उसका चयन करें।

यहाँ आप अपना खसरा नंबर या फिर खाता नंबर डालकर ज़मीन से जुडी जानकारी निकाल सकते हैं, लेकिन यदि आपके पास ये दोनों नंबर नहीं हैं तो आप ज़मीन के मालिक का नाम लिखकर खसरा नंबर और खाता नंबर की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

भूलेख एप (Bhulekh App) के अलावा आप वेबसाइट के माध्यम से भी खसरा नम्बर, सर्वे/खाता नम्बर, खेवट नंबर ऑनलाइन निकाल सकते हैं। जमीन से जुड़े रिकॉर्ड रखने के लिए हर राज्य ने अपनी एक ख़ास वेबसाइट तैयार की है। यहाँ से भी आप आसानी के साथ अपनी ज़मीन से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विशेष सूचना: भूलेख एप (Bhulekh App) और भूलेख वेबसाइट (Bhulekh Web Site) से आप खसरा नम्बर, सर्वे/खाता नम्बर, खेवट नंबर, किसी ज़मीन के मालिक का नाम और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कुछ संसोधन करना हो या फिर इसकी सत्यापित प्रतिलिपि चाहिए तो इसके लिए आपको जिला तहसील कार्यालय से संपर्क करना होगा।

भूलेख हेल्पलाइन »

  1. ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  2. कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  3. लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
  4. मोबाइल नंबर : 91-7080100588

हेलो दोस्तों आशा है कि आपको हमारे द्वारा दी गई Bhulekh, खसरा नंबर,UP, UP bhulekh.gov.in से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। ज्यादा जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर विजिट करें।

Leave a Comment